Aasha Meri Lyrics Song Chords - हममें थी वो दूरी, कितनी गहरी

हममें थी वो दूरी, कितनी गहरी
कितना बड़ा था वो फासला।
निराश होकर स्वर्ग की ओर देखा,
निराशा में तेरा नाम लिया।
अंधकार हटाकर, तेरी मोहब्बत से
मेरा दिल तूने भर दिया।
पूरा हुआ सब, लिखा गया अंत,
यीशु मसीह, तू है मेरी आशा।

किसने सोचा था, ऐसी दया
हमें मिलेगी भरपूरता से।
युगों का राजा,
महिमा को छोड़कर,
अपनाया मेरी शर्म और पाप।
क्रूस से मैंने पाई है माफी,
मैं हो गया उस राजा का।
सुंदर मसीहा, अब मैं हूँ तेरा,
यीशु मसीह, तू है मेरी आशा।

हालेलूयाह, प्रभु तेरी स्तुति हो।
हालेलूयाह, तूने मृत्यु को हराया।
तूने तोड़ी हर ज़ंजीर,
तेरे नाम में है रिहाई।
यीशु मसीह, तू है मेरी आशा।

आई वो सुबह, वादा पूरा हुआ।
बेजान शरीर ने फिर साँसें लीं।
ख़ामोशी में से तूने पुकारा,
"कब्र, तेरी जीत कहाँ?"
यीशु, तेरी जय हो सदा।

Presenter Print & View

Aasha Meri Lyrics Song Chords - हममें थी वो दूरी, कितनी गहरी Lyrics in Hindish

Aasha Meri Lyrics Song Chords - हममें थी वो दूरी, कितनी गहरी Lyrics in Hindi and Hindish

Aasha Meri Lyrics Song Chords - हममें थी वो दूरी, कितनी गहरी Lyrics in Hindi and English

Tags

Aasha Meri Lyrics Song Chords , हममें थी वो दूरी, कितनी गहरी

Create Church Mini Website and Digital Visting Card.

You can add your church and ministry for free.
Register/Create