कोरस:
यीशु, तेरा ही नाम,
है महान, हल्लेलूयाह।
तेरा नाम ऊँचा हो,
तेरा नाम महिमामय।
गाऊँ मैं,
गाएँ हम,
हल्लेलूयाह।
हल्लेलूयाह ×4
अन्तरा 1:
तूफ़ान हैं शान्त हो जाते,
समुद्र राह बनाते।
जब तेरा नाम उठाते,
पर्वत ये पिघल जाते।
अन्तरा 2:
शेरों की मांद में हो,
अग्नि की ज्वाला में।
जब तेरा नाम उठाते,
तो संकट टल ही जाते।
अन्तरा 3:
बन्धुआई बाँध न पाए,
ज़ंजीरें रोक न पाए।
जब तेरा नाम उठाते,
नींवें थरथराएँ।
कोरस (दोहराएँ):
यीशु, तेरा ही नाम,
है महान, हल्लेलूयाह।