यीशु ने हमें छुड़ाया है
पापों के जाल से।
यीशु ने हमें बचाया है
शैतान की चाल से।
तो गाओ हालेलूयाह।
हमने शांति पाई है
यीशु के नाम से।
हमने पाई है क्षमा
मुक्ति श्रापों से।
अब हम न डरेंगे
क्योंकि यीशु हमारे साथ है।
शैतान से हम लड़ेंगे
यीशु के नाम से।
शालोम, शांति और सलाम
हम लाए हैं आपके नाम।
शालोम, शांति और सलाम
यही है यीशु का पैग़ाम।