गुन्हेगारों को देने सहारा
आया चरनी में तारणहारा
मैदानों में दूतो ने गाय
पैगाम ख़ुशी का सुनाया
मरियम के आखो का तारा
आया चरनी में तारणहारा
सोना मुर्र लोबान चढाने
प्यारे मुंजी को शीश नवाने
राजाओ का रहबर तारा
आया चरनी में तारणहारा
हम भी आकर नज़रें चढ़ाए
दिल के दाग मसीह को दिखाए
भूखे प्यासो का वो ही सहारा
आया चरनी में तारणहारा
None
None
None