हर दिन मैं देखूँ तुझे , प्यारे मसीहा मेरे(२)
है तमन्ना बस इतनी ,हर पल मिलूँ तुझसे (२)
कैसे बया मैं करूँ , कितना मैं तुझको चाहूँ
मिल जाए बस एक तू ,होंठों से येशु नाम लूँ
ये ज़मीं ये आसमा , सब है तेरी रचना
सृष्टि की हर भाषा , करते तेरी महिमा (२)
सागर से भी गहरा , येशु प्यार है तेरा
आँखो में बस तू रहे , देखूँ तेरा चेहरा (2)
ये मेरे परमपिता , धन्यवाद तुझको सदा
अल्फ़ा ओमेगा तू ,मेरे दिल का राजा तू (२)
सागर से भी गहरा , येशु प्यार है तेरा
None
None
None