ईश्वरों का परमेश्वर है तू,
दया और कृपा से भरा हुआ,
इस जहां में कोई ना तुझसा,
पालनहारा, तारणहार
पक्षियों को तू है देता आहार,
मेरी भी सुधि ले भूले बिना
इस जहां में कोई ना तुझसा,
पालनहारा, तारणहार
बुझते हुए दीप को देता ओट,
टूटे हुए दिल की दूर करता चोट
इस जहां में कोई ना तुझसा,
पालनहारा, तारणहार
प्रतिफल देने मुझे आएगा
दुखों को दूर करके ले जायेगा
इस जहां में कोई ना तुझसा,
पालनहारा, तारणहार
None
None
None
ईश्वरों का परमेश्वर Hindi Version Lyrics, Ishwaron ka Parmeshwar Christian Hindi Song Lyrics Chords