Lahoo Yehovah ka songs lyrics chords - पाक लहू है

पाक लहू है, लहू येशु का
ज़िंदा लहू है, लहू येशु का
लहू यहोवा का… (यूहन्ना 6:53)

पाप मिटाता, लहू येशु का
जीवन दाता, लहू येशु का
लहू यहोवा का…

येशु मसीह में मुझको क़ायम,
उसका लहू करता है (यूहन्ना 6:56)
मेरे पाप की क़ीमत देकर,
मुझको रिहा करता है (रोमियों 5:9)

खून के दम से, ज़िंदा हुआ है,
हर शख़्स दुनिया का…
बस ओढ़ ले जो, लहू येशु का,
उसको छुड़ा ले, लहू येशु का।
लहू यहोवा का…

बकरों और बछड़ों का नहीं है,
अपना खून दिया है।
जो बेऐब है और जो पाक है,
वो क़ुर्बान किया है।

पाक लहू से पाक किया है,
शुक्र ख़ुदावंद का…
परदा खोले, लहू येशु का,
भर दे शोले, लहू येशु का।
लहू यहोवा का…

नेक और अच्छी बातों में वो,
कामिल हमें करता है।
रब की पूरी मरज़ी में वो,
शामिल हमें करता है।

तीन गवाही - रूह, पानी
और लहू यहोवा का।
खुशियाँ मनाओ, लहू येशु का,
जीत गया है, लहू येशु का।
लहू यहोवा का

Presenter Print & View

Lahoo Yehovah ka songs lyrics chords - पाक लहू है Lyrics in Hindish

None

Lahoo Yehovah ka songs lyrics chords - पाक लहू है Lyrics in Hindi and Hindish

None

Lahoo Yehovah ka songs lyrics chords - पाक लहू है Lyrics in Hindi and English

None

Tags

पाक लहू है Hindi Version lyrics, Lahoo Yehovah ka songs lyrics chords

Create Church Mini Website and Digital Visting Card.

You can add your church and ministry for free.
Register/Create