Mera Yeshu Hindi Song Lyrics Chords - मेरा येशु है मुझको भला

मेरा येशु है मुझको भला
वोह ही काफी है सदा सर्वदा
(2)
दुःख में रोग में , हर मुसीबत में
मेरे मन वोह ही काफी है तुझे
(2)

कलवरी के पहाड़ पर चढ़ा ,
था मुकुट कांटों का सीर पर
(2)
मेरी वेदना सब दूर करके मुझे ,
नया जीवन प्रदान कर दिया
(2)

वो ही आदि वो ही अंत है ,
दिव्य प्रेम का वोही स्रोत है
(2)
दस हज़ारों में , अतिश्रेष्ठ है वो
स्तुति वंदना के योग्य वो
(2)

जिंदगी का सफर है कठिन
आते हैं अवरोध पल-छीन
(2)
दिन में मेघ-स्तम्भ ,रात्री अग्निस्तंभ
बनके राह चलाएगा मुझे
(2)

मेरे दुखों का होगा दमन
आंसू पोछेगा जो आँख होगी नम
(2)
राजा बनके जब बादलों पर आएगा
मैं भी उड़ , उसके संग जाऊंगा
(2)

मेरा येशु है मुझको भला
वोह ही काफी है सदा सर्वदा
(2)
दुःख में रोग में , हर मुसीबत में
मेरे मन वोह ही काफी है तुझे
(2)

Presenter Print & View

Mera Yeshu Hindi Song Lyrics Chords - मेरा येशु है मुझको भला Lyrics in Hindish

None

Mera Yeshu Hindi Song Lyrics Chords - मेरा येशु है मुझको भला Lyrics in Hindi and Hindish

None

Mera Yeshu Hindi Song Lyrics Chords - मेरा येशु है मुझको भला Lyrics in Hindi and English

None

Tags

मेरा येशु है मुझको भला Hindi Version Lyrics, Mera Yeshu Hindi Song Lyrics Chords

Create Church Mini Website and Digital Visting Card.

You can add your church and ministry for free.
Register/Create