मेरे यीशु मैं तेरे लिए प्यासा और अति अभिलाषी
मैं शांत रहकर तुझे ताकता रहूँगा
तेरी ओर मन लगाए रहूँगा
मैं शांत रहकर तुझे ताकता रहूँगा
दिल की बातें मैं तुझसे कहता रहूँगा
मैंने पवित्र स्थान में तुझ पर दृष्टि की
ताकि तेरी महिमा को मैं देख सकूँ
तेरे सामर्थ को मैं पहचान सकूँ
तू मेरा परमेश्वर है मेरा सच्चा परमेश्वर है
तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है
तेरी प्रशंसा मैं नित करता रहूँ
तुझे धन्य जीवन भर मैं कहता रहूँ
तेरा नाम लेकर हाथ उठाऊँ, मेरा सच्चा परमेश्वर तू है
None
None
None