Parama Pita Ke Ham Stuti songs lyrics chords - परम पिता

परम पिता की हम स्तुति गायें,
वही है जो बचाता हमें,
सारे पापों को करता क्षमा,
सारे रोगों को करता चंगा |

धन्यवाद दें उसके आंगनो में,
आनंद से आएं उसके चरनों में,
संग गीत गा कर ख़ुशी से
मुक्ति की चट्टान की जय ललकारें |

वही हमारा है परम पिता,
तरस खता है सर्व सदा,
पूरब से पश्चिम है जितनी दूर
उतनी ही दूर किये हमारे कुसूर |

माँ की तरह उसने दी, तसल्ली
दुनिया के खतरों में छोड़ा नहीं,
खालिस दूध कलाम का दिया
और दी हमेशा की ज़िन्दगी |

चरवाहे की मानिंद ढूंढा उसने,
पापों की कीच से निकाला हमें,
हम को बचाने को जान अपनी दी
ताकि हाथ में हम उसके रहें |

घोंसले को बार-बार तोड़कर उसने
चाहा की सीखें हम उड़ना उससे,
परों पर उठाया उकाब की तरह
ताकि हम को चोट न लगें|

Presenter Print & View

Parama Pita Ke Ham Stuti songs lyrics chords - परम पिता Lyrics in Hindish

None

Parama Pita Ke Ham Stuti songs lyrics chords - परम पिता Lyrics in Hindi and Hindish

None

Parama Pita Ke Ham Stuti songs lyrics chords - परम पिता Lyrics in Hindi and English

None

Tags

परम पिता Hindi version lyrics, Parama Pita Ke Ham Stuti songs lyrics chords

Create Church Mini Website and Digital Visting Card.

You can add your church and ministry for free.
Register/Create