Rooh Ki Baaarish songs lyrics songs - रूह की बारिश

रूह की बारिश, बरसा चाहती है
खुदावंद की शिफा आती है -2
प्रेम की बरखा, बरसा चाहती है
खुदावंद की शिफा आती है -2

शिफा का मंबा यीशु मसीहा
छूने का उसको वक्त है ये -2
अपने ईमान से, उसके लहू से
पापों से धुलने का वक्त है ये -2
रूह की बारिश, बरसा चाहती है...
तेरे गुनाह चाहे हो किर्मिज़ी
बर्फ की मानिंद धो देगा वो -2
पानी और रूह से देगा जन्म
झरनों सी जिंदगी दे देगा वो -2
रूह की बारिश, बरसा चाहती है...

कोड़े भी खाए तेरे लिए
तेरे लिए ही वो सूली चढ़ा -2
कुचला गया वो तेरे लिए
तेरी शिफा को, ये सब सहा -2
रूह की बारिश, बरसा चाहती है...
उसपे नज़र कर, ले ले शिफा
अपने मसीहा से, ले ले शिफा -2
उसकी सलीब से, ले ले शिफा
उसके लहू से, ले ले शिफा -2
रूह की बारिश, बरसा चाहती है...

Presenter Print & View

Rooh Ki Baaarish songs lyrics songs - रूह की बारिश Lyrics in Hindish

None

Rooh Ki Baaarish songs lyrics songs - रूह की बारिश Lyrics in Hindi and Hindish

None

Rooh Ki Baaarish songs lyrics songs - रूह की बारिश Lyrics in Hindi and English

None

Tags

रूह की बारिश Hindi Version lyrics, Rooh Ki Baaarish songs lyrics songs

Create Church Mini Website and Digital Visting Card.

You can add your church and ministry for free.
Register/Create