यीशु संग है तुम ना डरो
सामना अब तूफान का करो
शक्ति देता है परमेश्वर
और देगा आध्यात्मिक वस्त्र
लहू मांस से युद्ध नहीं है
युद्ध है अपना शैतान से
अंधकार के राजाओं से
और दुष्टों की सेना से
दुष्ट के तीर को नष्ट करो
सामना अब तूफान का करो
धार्मिकता का कवच पहन लो
कमर पे रखो सचाई बांध
सर पे है उद्धार प्रभु का
हाथों में है ढाल और तलवार
पैरों से चलते जाओ
यीशु की खुशखबरी दो
None
None
None