दुख हो या सुख हो, हर हाल में गाऊंगा,
यीशु तेरा नाम, सदा स्तुति गाऊंगा।
तूफान के बीच भी तू साथ है,
तेरी छाया में जीवन सुखद है.
दुख हो या सुख हो, तू मेरा सहारा,
हर मोड़ पे तू है, राखे मुझको प्यारा।
येशु तेरा प्यार, है कभी ना खोने वाला,
तेरे चरणों में जीवन सफल हो जाये!
जब आंसुओं ने मुझको घेरा था,
तेरी रोशनी ने मुझे संभाला था।
मिट्टी से उठा कर ताज पे बिठाया,
अपनी दया से जीवन सजाया।
दुख हो या सुख हो, तू मेरा सहारा,
हर मोड़ पे तू है, राखे मुझको प्यारा।
येशु तेरा प्यार, है कभी ना खोने वाला,
तेरे चरणों में जीवन सफल हो जाये!
यीशु तू है रोशनी अँधेरों की,
तू है जीवन की हर जीत की कहानी.
चाहे हो तूफ़ान या हो शांति,
तेरी कृपा से मैं जी लूं जिंदगी!
दुःख हो या सुख हो, तुझे धन्यवाद दूं,
हर सांस के साथ मैं तेरी महिमा करूं!
यीशु नाम से जीवन है पूरा,
तेरी प्रीत है सबसे अति सुंदर!
Click a stanza to preview here.