हो शुक्रिया खुदा का जिसने जीवन हमे दिया
तारीफ मसीह की हम करे यह हक हमे दिया
अब तक जो जिन्दगी है ये मसीह के रहम से है
उसकी निगाहे हटी नही सब कुछ हमे दिया
तारीफ मसीह ……।
अब ये सवाल है कि हम सम्भले है या नही
हर बार फिर सम्भलने का रास्ता हमे दिया
तारीफ मसीह ……।
हर चीज जो उससे पाई है मसीह के रहम से है
हर बार जाचने का ये मौका हमे दिया
तारीफ मसीह …… ।
Click a stanza to preview here.