इस गुलशन का तू है माली
निराली तेरी महिमा हो
तू है दाखलता हम तेरी डाली
निराली तेरी महिमा हो
सूरज सितारे, चाँद, ज़मी आसमा
रच दिया छः दिन में सृष्टि महान
करता है इस की तू ही रखवाली
निराली तेरी महिमा हो
जग में आया प्यारे मसीहा
छोड़ कर जग आसमान
पापों से मुक्ति दिलाया हमको
सहके कष्ट महान दाम देके
तूने हमको बचा लिया
जो तुझ पर इमान है लाता
नव जीवन है वह पाता
मृत्यु पर जयवंत है तू ही,
तू ही जीवन दाता
तेरे चरणों में हमने मन फिराली,
निराली तेरी महिमा हो
Click a stanza to preview here.