कोई हमें दुनिया में, खुदा का
मुहब्बत से कर नहीं सकता जुदा
खुदा की हुजूरी से, रुह की मामूरी
से कर नहीं सकता जुदा
ना घबराना फरमाया है उसने . 2.
हूं मैं तेरा खुदा
तूफ़ां और आंधी में, मौत की वादी में
साथ रहेगा सदा
चाहे काई हो न हो, साथ चलेगा वो
कभी न होगा जुदा
हर सफर में मेरा हमसफर वो
वो यहोवा शामा
तूने ही बचाया है, गुनाह से छुड़ाया
है दूर किए सारे ग़म
करते हैं वादा यह, जब तक है दम में
दम तुझको ना छोड़ेंगे हम
राह, हक़, ज़िन्दगी येसु ही है
जाएं तो जाएं कहां
Click a stanza to preview here.