ले चल हमें तू पवित्र आत्मा
यीशु के चरणों में
हमको मिला दो यीशु से
हमको है कुछ कहना
कौन सुनेगा प्रार्थना हमारी
यीशु मसीह के सिवा (2)
यीशु सुनेगा प्रार्थना हमारी
वो ही सम्भालेगा
जैसे मरियम बैठी थी
यीशु के चरणों में
हमकों भी आज बैठना है
यीशु के चरणों में
आँखों में आँसू दिल में तड़प है
यीशु से मिलने की
आज मिला दो हमारे प्रभु से
हमारे राजा से
Click a stanza to preview here.