मेरा भरोसा
तुझ पर है प्रभु,
मुझे कभी
लज्जित न होने देना
अपने धर्मी होने के कारण
मुझको छुड़ा ले यीशु,
अपना ध्यान मेरी ओर लगा,
मुझे बचा ले मेरे प्रभु
तेरी करुणा से मगन और आनंदित हूँ,
मेरे दुखों को तूने है देखा,
शत्रुओं के हाथों से मुझे बचाया,
कष्टों में तूने सुधि ली मेरे प्रभु
तू मेरी चट्टान,
मेरे लिए गढ़ है,
तू मेरी अगुवाई कर प्रभु,
मेरा हाथ पकड़कर
चलाने वाले,
मुझे आगे ले चल मेरे खुदा
मेरा भरोसा
तुझ पर है यीशु,
मैं कभी
लज्जित न होऊँगा