सम्भव है सब सम्भव है तुझ में सब कुछ सम्भव है असम्भव,
तुझ से असम्भव असम्भव कुछ भी नहीं
सागर पर तू है चला आंधी को तू ने डाटा
शैतान पर पाया विजय सर्व शक्तिमान तू;- सम्भव है…
लाल समुन्दर ने तुझे देख कर दूर हो गया
यरदन नदी भी तुझे देख कर पीछे हटी;- सम्भव है…
मरके जीवित हुआ, मृत्यु पर जयवन्त हुआ
फिर से आयेगा तू, रूपान्तर देगा हमें;- सम्भव है…
तेरा नाम कहना ही है, शैतान भागता है दूर
तेरे नाम में हाथों से, बीमारी होती है दूर;- सम्भव है…
Click a stanza to preview here.