तेरे कोड़े खाने से
मिली चंगाई
खून के वसीले से
पाऊं शिफा
सूली पे हर घाव ने
बख्शी मेरी ज़िन्दगी
कोई बीमारी अब न छू सके
तू चंगा करता है (2)
यीशु तू चंगा करता है
तू जीवन देता है (2)
यीशु तू जीवन देता है
मुश्किलों और दर्द में
यीशु नाम पुकारूँ
सारा डर निकल जाए जब
तुझको निहारूं
तेरे वायदों पे मैं
अटल दृढ बना रहूँ
हालात, हर वचन से बदलूं
तू चंगा करता है
स्वर्ग से, धरती पे
बरसे तेरी चंगाई (4)
स्वर्ग से, धरती पे बरसे (2)
तू चंगा करता है (2)
यीशु तू चंगा करता है
तू जीवन देता है (2)
यीशु तू जीवन देता है
Click a stanza to preview here.