कहते थे कपटी मुझे
भागते थे मुझसे दूर
पर खुदा ने ऐसे छुआ मुझे
अब रहा नहीं मैं याकूब
अब पराजय नहीं मेरा नाम
मैं बना हूँ करने अद्भुत काम
येशु ने दिया मुझे नया नाम
विजेता
दुश्मन था मैं खुदा का
मूर्खता लगता था क्रूस
पर येशु ने ऐसे छुआ मुझे
बन गया मैं पौलूस
अब पराजय नहीं मेरा नाम
मैं बना हूँ करने अद्भुत काम
येशु ने दिया मुझे नया नाम
विजेता
था मैं पापी, जीवन से हारा
हो गया था पराजय से चूर
उस पुराने इंसान के काम से
किया येशु ने मुझे दूर
अब पराजय नहीं मेरा नाम
मैं बना हूँ करने अद्भुत काम
येशु ने दिया मुझे नया नाम
विजेता