वह खुदा मेरा चरवाहा है-2, मुझको कमी न होगी-2
वह मुझे हरी-2 चरागाहों में, लाकर बैठाता है
मुझे राहत की नदियों के पास, मेरा खुदा ले जाता है
मेरी जान बहाल करता है...
वह खुदा मेरा चरवाहा है...
चाहे मौत के साए की ही, वादी से मैं जब भी गुजरूं
तू जो पास है मेरे खुदा, मैं किसी बला से क्यों डरूं
मुझे रास है तेरी वफaa...
वह खुदा मेरा चरवाहा है...
मेरे दुश्मनों के सामने, तू मेरा मेज़ लगाता है
भरपूर करता है मुझको, लबरेज़ मेरा प्याला है
और मुझको प्यार दिखाता है...
वह खुदा मेरा चरवाहा है...
है यकीन मुझे तेरी रहमत, मेरे साथ रहेगी उम्र भर
होगा सदा मेरा भला, गर तू है मेरा हमसफर
तेरे घर में रहूंगा मैं सदा,
वह खुदा मेरा चरवाहा है
Click a stanza to preview here.