यीशु मुझसे करता प्यार
बाइबल में है समाचार
मैं हूँ निर्बल वह बलवान
और बालकों पर दयावान
प्यार करता मुझे
प्यार करता मुझे
प्यार करता मुझे
यह बाइबल बतलाती
यीशु मुझ से करता प्यार
मर के खोला स्वर्ग का द्वार
मेरे पापों को मिटा
मुझे ग्रहण करेगा
यीशु मुझ से करता प्यार
हूँ यदि कमजोर लाचार
स्वर्ग से देखा करता है
मेरी सुधि लेता है
यीशु मुझ से करता प्यार
रहता संग जब तक संसार
जो मैं रखूँ उसकी आस
स्वर्ग में लेगा अपने पास
Click a stanza to preview here.