यह बाइबल मेरी ज़िन्दगी है
यह बाइबल ख़ुदा का कलाम
ख़ुदा ने जहाँ को दिया है
बड़ा देशकीमत ईनाम
यह बाइबल हमें है सिखाती
गुनाहों से तुम दूर रहना
है बागे अदन एक दुनियां
गुनाहों के फल तुम न चखना
यह बाइबल है एक ढाल उसकी
ख़ुदा का है यह इंतजाम
है मूसा का फ़रमान इसमें
है दाऊद का ईमान इसमें
ख़ुदा की मोहब्बत सिखाती
है पतरस का अरमान इसमें
गुनाहों से माफी की कुंजी
मसीहा की है यह ज़ुबान
Click a stanza to preview here.