yeshu tere kareeb aane se lyrics
तेरे करीब रहने को दिल मेरा करे
तेरी मोहब्बत में डूबा रहूँ, मुझसे कहे
येशु तेरे जैसा प्यार
न किसी ने किया, न कोई कर भी सके
गुस्ताख़ियाँ मेरी करता क्षमा
अपनी मुआफी से भरता सदा
तन्हाईयों में तू साथ रहे - 2
खामोशियों में तू बात करे - 2
तेरी आवाज़ सुनने को दिल मेरा करे, मेरा करे
शागिर्दों से तू करता है बात,
कलाम कहे, कलाम कहे
तुझको तलाशे मेरी आत्मा
दिन रात तडपे प्रभु तू कहाँ
प्यासा हिरण जैसे पानी को तरसे - 2
मेरी भी रूह तेरे लिए - 2
बेचैन दिन रात रहती प्रभु
तेरे बिना, तेरे बिना
इक ही तमन्ना प्रभु तू मिले,
चाहे और कुछ भी न, और कुछ भी न
येशु तेरे जैसा प्यार
न किसी ने किया, न कोई कर भी सके
तेरे करीब रहने को दिल मेरा करे
तेरी मोहब्बत में डूबा रहूँ, मुझसे कहे
येशु तेरे जैसा प्यार
न किसी ने किया, न कोई कर भी सके
Click a stanza to preview here.