यीशु नाम तू गा ले
प्राणों में बसा ले
भवसागर तू तर जाएगा
पाप उठाए भटक रहा क्यूँ
यीशु शरण में आ जा
जग के पीछे, भाग रहा क्यूँ
यीशु में आ के समा जा
यीशु ही संभाले, यीशु ही बचा ले
भवसागर तू, तार जाएगा
नाम में यीशु के शक्ति
है शांति है मुक्ति
छोड़ दे सब दुनिया की बातें
कर यीशु की भक्ति
जीवन मिलेगा, आनंद मिलेगा
जब यीशु के घर जाएगा
(Romans8:28)
उनके लिए सब बातें मिलकर
अच्छी ही बन जाएँ
वो जो प्रभु से, प्यार हैं करते
और जो गये हैं बुलाएँ
वादा है उसका, उसका वचन है
खाली कभी ना, वो जाएगा