आया हूं तेरे दर्शन के लिए,
दिल बेचैन है एक झलक के लिए,
तेरे चरणों में झुकता हूँ प्रभु,
प्रेम बरसा दे, मुझे अपना ले तू।

येशु, तू मेरा सहारा है,
तेरे बिना सब कुछ बेकार है,
मेरी हर साँस तुझमें आधार,
तेरे प्यार से जीवन सजाये.

टूटा हूं, बिखर रहा हूं,
तेरे बिना मैं अधूरा लगता हूँ,
छू ले मुझको अपने हाथों से,
नूर तेरा मेरे जीवन में आये.

तेरी दया से चलना सीखा,
तेरे प्यार से जीवन जीना,
हर मोड़ पे तू साथ है मेरे,
तेरा हाथ हो सिर्फ मेरे सर पे.

हलेलूजाह, तू महान है,
स्तुति अर्पण, तू ध्यान है,
आया हूं तेरे दर्शन के लिए,
प्रेम बरसा दे, मुझे अपना ले तू।

www.christsquare.com