भर दे मुझे ,भर दे मुझे ,
आज भी येशु । -2
तेरी आत्मा से , अभिसेक कर ,
भर दे मुझे येशु । -2
पूरी चाह और प्यासे दिल को मेरे ,
तेरे चरणों में लाते प्रभु । -2
तेरी आत्मा से , अभिसेक कर ,
भर दे मुझे येशु । -2
सुखी भूमि के जैसी मेरी आत्मा ,
बंजर पड़ी है ये प्रभु । -2
तेरी आत्मा से , अभिसेक कर ,
भर दे मुझे येशु । -2