बिनती सुन ले येशु प्यारे (2) मोरे
संग रहो महाराज
अब तुम राखो मोरी लाज
प्रभु जी राखो मोरी लाज

बिनती करुँ तुमसे कर जोरी
अब तो बिनती सुन लो मोरी
मोहे आशा लग रही तोरी
दर्शन दिखा दो आज
अब तुम राखो मेरी लाज

आपका मैं शहदा कहलाऊँ
आस लगी तोरे दर्शन पाऊँ
युग युग आपका मैं गुण गाऊँ
मेरे गरीब नवाज़
अब तुम राखो मेरी लाज

तुम ही हमारे नैनों के तारे
मन के प्यारे दिल के दुलारे
तुम ही हमारे तारण हारे
हमारे तुम सरताज
अब तुम राखो मोरी लाज

www.christsquare.com