बोलो जय मिलकर जय,
बोलो जय यीशु की जय - x2
बोलो जय जय जय...

प्रेम की तेरी यही रीत,
मन में भर दे अपनी प्रीत
तेरे प्रेम के गाए गीत हालेलुयाह..

क्रूस पर अपना खून बहा,
मुझ पापी को दी शिफा
मन मेरे तू बोल सदा हालेलुयाह..

तेरी कुदरत की यह शान,
खुद ही दाता खुद ही दान,
पूरे कर मन के अरमान हालेलुयाह..

खिदमत अपनी ले मुझसे,
इस मंदिर में तू ही बसे,
जग में तेरा नाम रहे हालेलुयाह..

www.christsquare.com