देख तेरा राजा आता है
सियोन की बेटी ख़ुशी मना
यरुशलेम की बेटी मगन हो गा
1. क्योंकि वही धर्मी है

कामों में निर्दोष भी है

पाप रहित तेरा प्रभु आता है

2. मुक्ति लेके आता है

वो सनातन राजा है

प्रेम सहित यरुशलेम आता है

3. नम्र वही, दीन भी

वो दयालु प्रेमी भी

मनुष्यों में महाराजा आता है

4. राजकुमार वो शान्ति का

दया से भरा हुआ

महिमा सहित यीशु राजा आता है

5. बादल पर हुआ सवार

हम सभों का तारणहार

स्तुति के सिंहासन पर आता है

6. दाउद का वो पुत्र है

पापियों का तारक है

जय गीत सहित यीशु आता है

7. भाई बहनों आओ सब

होसाना तुम गाओ सब

हल्लेलुयाह यीशु राजा आता है

www.christsquare.com