दुआ से बढ़कर, कोई दवा नहीं
यीशु से बढ़कर, कोई हुआ नहीं -2

कबूल कर ली मेरे लिए सूली भी
क्या-2 दुःख उसने, सहा नहीं -2
कुप्पिओं में आओ, तेल भर लो
कि अब और वक्त बचा नहीं

क्यों घुटके जीते रहते हैं लोग
सब कुछ मसीह से क्यों, कहा नहीं -2
जब तक मसीह को न दे, ये जीवन
तब तक ये वफा, वफा नहीं

वो दोस्त भी है, और रहनुमां भी
अपना तो कोई उसके, सिवा नहीं -2
डाली बनकर उससे जुड़े रहो
कोई पेड़ उसके बगैर, फला नहीं

तू परमेश्वर, अपने प्रभु से
अपने सारे मन से, प्रेम रख -2
शान्ति का परमेश्वर, आप ही
तुम्हें पूरी रीति से पवित्र करे

www.christsquare.com