[मैं मेरा घर और मेरा घराना
नित यहोवा की स्तुति करू]

[माँ के समान तूने प्यार किया
हर दर्द को तूने सहलाया]

एबेनेसरए एबेनेसरए,
तूने मुझे संभाला
एबेनेसरए एबेनेसरए,
तूने मुझे बचाया है
धन्यवाद् धन्यवाद् धन्यवाद्
अब्बा पिता तेरा धन्यवाद्
धन्यवाद् धन्यवाद् धन्यवाद्
गले से लगाया धन्यवाद्

[टूटे हुए मन को तूने सवारा,
खुशियों से है भरा]
[मेरे हर दुखो को तूने उठाया
मैं धन्यवाद् करता रहूँगा]

[ सब नामो से ऊँचा तेरा ही नाम,
मांगने से ज्यादा मिला]
[अपने हाथो से मुझको बुनाया
तेरी राहों पर चलना सिखाया]

ज्ञानिओं के बीच तेरी बुलाहट,
मुझ मूर्खता को जीवन दिया
[मैं योग्य नहीं हु प्रभुजी
अपना बेटा मुझको बनाया]

www.christsquare.com