गाते बजाते जायेंगे हम,
झण्डा मसीह का उठायेंगे हम,
बोलो यीशु की जय, प्रभु यीशु की जय,
यीशु के लहू की जय जय जय

अंधों को आँखें, ज्योति जगत को,
तुम ही हमारी आशा – 2
हमको बचाने रक्त बहाने,
क्रूस विराजे तुम राजा,
मिलकर करेंगे हम्द-ओ-सना हम,
यीशु के नाम की जय जय जय,.

भूखों को रोटी, प्यासों को जल भी,
मृतकों को तुमने जिलाया-2
गिरते हुओं को तुमने उठाया,
दलितों को गले लगाया-2
महिमा करेंगे धन्य कहेंगे,
यीशु के नाम की जय जय करें,

आँधी थमा दी, सागर में शांति,
पानी पर चलते प्रभु जी-2,
भूतों को तुमने पल में निकाला,
यीशु के नाम में शक्ति,
बढ़ते चलेंगे, ऊँचा करेंगे,
यीशु के नाम की जय जय करें,

www.christsquare.com