हो तैयार हो कलीसिया
यीशु के आने का समय हुआ
जाग जा तैयार हो आसमान में देखो जल्द आ रहा
विश्वास के वचन को थामें रहें
धीरज से सेवा में लगे रहें
ना डरें हम ना घबराएं
यहोवा निस्सी संग संग है
निंदा क्लेश दुख झेलने होंगे
मौत की घाटी में निराश न होंगे
ना डरें हम ना घबराएं
सेनाओं का प्रभु संग है
अंधेरों के गढ़ ढाने होंगे
जलते तीर बुझाने होंगे
ना डरें हम ना घबराएं
एल एलोहिम संग है