तेरा प्यार है अपार, करू कैसे बयान,

तन्हायी मैं मेरे, सदा तू मेरे साथ --(2)

मेरे अश्क भी, करती स्तुति,

रूह मेरी पाती सुकून --(2)

हाथों को उठाकर, तेरी स्तुति करू,

सबसे हसीन है तू, हमदम मेरा प्रभु --(2)

खयालों में मेरे,

तू है हर लम्हा,

दिल के हर कोने में,

येशु तू है बसा --(2)

है इश्क तू, हमदम भी तू,

मेरे दिल का राजा भी तू --(2)

हाथों को.........

हो..

जाहाँ मैं जाऊ वहा,

अपने साथ पाऊ तुझे,

वादा किया है ये तूने,

कभी ना छोड़ेगा मुझे --(2)

तू साथ मेरा, रहेगा सदा

तेरे जैसा कोई नहीं --(2)

हाथों को........

www.christsquare.com