खुदावंद के हुजूर आओ,
आओ सारी दुनिया के लोगो,
आज नया गीत गाओ।
खुदावंद का नाम मुबारक कहो,
उसकी नजात की खुशखबरी दो।
दुनिया में उसके जलाल का,
लोगों में उसके हर काम का,
करो बयान, उसके गीत गाओ।
सबसे अजीम, वह सबसे बड़ा,
जिसने आसमान बनाया,
उसके हुजूर आओ।

सजदा करें पाक दिल से यहाँ,
जिंदा क़ुर्बानी लाए यहाँ,
खुश है आसमान,
जमीन गीत गाए,
जंगलों के पेड़ भी गुनगुना रहे,
क्योंकि आज आ रहा है वह,
आज तुम जरूर आओ।
खुदावंद अजीम बादशाह

www.christsquare.com