Koi Shaq Hai Nahin (Aye Pahad Tu)
ऐ पहाड़ तू उखड़ के यहाँ से,
गिर जा समुन्दर में
है ईमान मेरा यीशु मसीह में,
कोई शक़ नहीं है

कोई शक़ है नहीं,
कोई शक़ है नहीं
मेरा ईमान, मेरा यीशु मसीह -2

ऐ बीमारी निकल जा यहाँ से,
यीशु में चंगा हूँ मैं
उसने खाए हैं कोड़े मेरे लिए,
मेरी शिफ़ा उस में है

है शिफ़ा अब यही,
है शिफ़ा अब यही
यीशु ने दी है नई ज़िन्दगी -2

ऐ तूफ़ान सुन थम जा यहाँ पे,
तेरी चलती नहीं
यहाँ होगी सिर्फ शांति मसीह की,
शांति है यीशु मसीह

वही शांति मेरी,
वही शांति मेरी
स्थिर मुझको रखता है यीशु मसीह -2

ऐ शैतान तू भाग ले यहाँ से,
तुझको जगह नहीं
साँपों और बिछुओं को रौंदने की सामर्थ,
हमको यीशु ने दी -2

तेरे सर पे नाचे,
तेरे सर पे नाचे
यीशु ने तुझको, कुचल दिया है -4

www.christsquare.com