कुछ कमती न मुझ को होगी ,

मेरा यीशु मसीह है गड़रिया ।

मुझे हरी हरी घास चराता, और निर्मल पानी पिलाता,

मुझे भूख पियास न होगी, मेरा यीशु मसीह है गड़रिया |

वह मेरी जान बचाता, और सच्ची राह दिखाता

इस राह में थकन न होगी, मेरा यीशु मसीह है गड़रिया |

मृत्यु का भय जब छाये, और मेरी जान दु:ख पाये,

तेरी छड़ी से हिम्मत होगी, मेरा यीशु मसीह है गड़रिया ।

मेरे दुश्मन को तू हरावे, मेरा दस्तरख्वान बिछावे,

खुशी उसको कुछ भी न होगी, मेरा यीशु मसीह है गड़रिया |

मेरे सर पर तेल झलकता , और प्याला मेरा छलकता,

तेरे घर में खुशी तब होगी , मेरा यीशु मसीह है गड़रिया ।

www.christsquare.com