कुछ कमती न मुझ को होगी
मेरा यीशु मसीह है गडरिया |
मुझे हरी हरी घास चराता
और निर्मल पानी पिलाता
मुझे भूख पियास न होगी
मेरा यीशु मसीह है गडरिया |
वह मेरी जान बचाता
और सच्ची राह दिखाता
इस राह में थकन न होगी
मेरा यीशु मसीह है गडरिया |
मृत्यु का भय जब छावे
और मेरी जान दुःख पावे
तेरी छड़ी से हिम्मत होगी
मेरा यीशु मसीह है गडरिया |
मेरा दुश्मन को तू हरावे
मेरा दस्तरख्वान बिछावे
ख़ुशी उसको कुछ भी न होगी
मेरा यीशु मसीह है गडरिया |
मेरे सर पर तेल झलकता
और प्याला मेरा झलकता
तेरे घर में ख़ुशी तब होगी
मेरा यीशु मसीह है गडरिया |