मेरे यीशु ने जान दी
मेरे पापों के खातिर ही
किया था वादा, लौटूँगा मैं
जिंदा हुआ मेरे खातिर ही
कोई न बदला कोई न समझा
किसी ने रोका नहीं
कहता रहा वो नाम ले के
किसी ने जाना नहीं
Woh
Wo-O-Oh (3)
Woh
Wo-O-Oh (3)
एक बाप ने अपने बेटे को
अर्पित कर दिया था
जिसके लहू से मुझको मिलती है
शांति और शिफा
ओ जिसने मुर्दे को जगाया गले से लगाया
कोढ़ियों को चंगा किया
ओ जिसने भीड़ को खिलाया
अंधे को दिखाया वही है मेरा यीशु
Woh
Wo-O-Oh (3)
Woh
Wo-O-Oh (3)
उसको मारा गया था कोड़ों से
खून से लथपथ किया था
फिर भी बाप से माँगी दुआ
कि इन्हें माफ़ करना पिता