मेरी आँखें खोलो यीशु मसीह,
हम भटक रहे अंधियारे में

ज्योति दिलाओ, प्यार प्रभु जी,
ले आओ उजियारे में

हम हैं लाचार और गिरे हुए
जग में निर्बल और दबे हुए
तुम शक्तिमान प्रभु यीशु,
हम शरण तुम्हारे आये हैं

ये पाप हमें दुख देते हैं
हर पग हम गिरते उठते हैं
तुम परम पिता हो हमारे प्रभु
हम शरण तुम्हारे आये हैं

परमात्मा का तुम दान करो
मेरे जीवन का बलिदान करो
दुनिया पर विजय की शक्ति दो,
हमें मरण के भय से मुक्त करो,

www.christsquare.com