पावन प्रभु तुम, शरण तुम्हारे
येशु प्रभु हम आये हैं . 2.
तुम बिन डूबे सब नर नारी
येशु तेरे चरण आये हैं

ना हमें चेन यहा, कोई नहीं कहे अपना
येशु नाम नाम भाये . 2.
हर पल दुख है यहा, पाप अँधेरा जहा
येशु येशु दिल पुकारे . 2.

तुम चरवाहे मेरे, भेड़ें हम हैं तेरी
भूख और प्यास नहीं लागे . 2.
तुम ही द्वार अंधेरे में, ज्योत बने
ले चलो घर पिता के . 2.

तुम ही मार्ग, सत्य और जीवन हो प्रभु
मृत्युंजय तुम्ही हमारे . 2.
मरके मरण विजय पाने वाले तुम्हीं
जीवनदाता येशु प्यारे . 2.

www.christsquare.com