प्रभु का आत्मा मुझ पर है
उसने मेरा अभिषेक किया

कि सुसमाचार मैं सुनाऊँ
कंगालों को सुसमाचार मिले

बन्दियों को छुटकारा मिले
अन्धों को दृष्टि मिले

कुचले हुए छुड़ाए जाएँ
प्रभु का आत्मा मुझ पर है

उसने मेरा अभिषेक किया
कि सुसमाचार मैं सुनाऊँ

बीमारों को चंगा करने
दुखियों को आशा दिलाने

श्रापों को जड़ से मिटाने
अन्धकार से ज्योति में लाने

www.christsquare.com