सबसे ऊँचा, सबसे प्यारा,
यीशु का वो नाम रे
स्वर्गलोक, संसार में,
अधोलोक पाताल में -2

भूत प्रेत सब थर-थर काँपे
सुन यीशु का नाम रे
सब घबरायें, डर-डर भागें
यीशु के शुभ नाम से -2
सबसे ऊँचा...

राज्य-राज्य और सब नर-नारी
महिमा उसकी जान के
चरण-कमल पर सब रख जायें
हर वैभव और शान रे -2
सबसे ऊँचा...

यीशु नाम जय ख्रिस्त नाम
राजाधिराज वो नाम रे
पाप हरण सब जीवन पायें
यीशु के बलिदान से -2
सबसे ऊँचा...

www.christsquare.com