तेरे दर पे आया हूँ खुदा ..
हाथ जोड़े हुए हूँ खड़ा
सर झुकाये सदा सर्वदा
मुझको दिल से स्वीकारे पिता
(x2)

हर सुबह हो तुझसे ही
यह शामें हो तुझ में ही
(x2)
ज़िंदगी हो मेरे तुम्ही
ज़िंदगी हो मेरे तुम्ही

दे दर्शन तू मुझे
अपनी रूह से भर दे
अँधेरे से निकाल कर
रौशनी में ले मुझे
रास्तों में अगर
मैं भटक जाऊं
हाथ थाम के मेरा
बाहों में भर ले

आरज़ू है यह मेरी
आँखों का तारा रहूं में तेरा
बंदगी हो मेरे तुम्ही
भजु नाम तेरा ही सदा

हर सुबह.. , हो तुझसे ही
यह शामें हो तुझमें ही
(x2)
ज़िंदगी हो मेरे तुम्ही
ज़िंदगी हो मेरे तुम्ही

येशु नाम नाम नाम
येशु नाम मेरी जान

येशु नाम नाम नाम
येशु नाम से हर काम

येशु नाम नाम नाम
येशु नाम सच्चा नाम

येशु नाम नाम नाम
येशु नाम करू प्रणाम

हर सुबह.. , हो तुझसे ही
यह शामें हो तुझमें ही
(x2)
ज़िंदगी हो मेरे तुम्ही
ज़िंदगी हो मेरे तुम्ही

www.christsquare.com