तेरे मार खाने से
यीशु मैंने शिफा पाई है
तेरे खून बहाने से
मिली मुझ को रिहाई है

कोई चारागाह तुझ सा नहीं
कोई राहबर तुझ सा नहीं -2
तुने अपनी जान देकर
मेरी ज़िन्दगी बचाई है -2

तुने वायदा पूरा कर दिया है
तुने पाक रूह से भर दिया है -4
तुने मेरे कदमो को
आसमानी राह दिखाई है -2

मै हरदम यीशु जी
तेरी हम्द-ओ-सन्ना गाऊँ -2
मैंने अपनी सांसो में
तेरी खुशबू बसाई है -2

www.christsquare.com