हर एक पल में, हर मुश्किल में,
पाया तुझे है मैंने मसीह।
क्यों न करूँ मैं महिमा तेरी,
छोड़ दे दुनिया, पर तू यहीं।

दिन में छाया सा तू बने,
रात में अग्नि समान जले।
मेरे आगे-आगे तू चले,
इस्राएल का रक्षक, जो सोता नहीं।

मेरी हर इच्छा, मेरी हर चाहत,
हर उम्मीद से बड़ा है तू।
चाहूँ तुझे, पाऊँ तुझे,
हर जगह मेरे तू आमने-सामने।

www.christsquare.com