यीशु का लहू सारे पापों से
शुद्ध करता हमे (2)
उद्धार देता , शांति देता ,
अनंत जीवन भी देता
ऐसा कभी ना सोचो मन में
बेकार का है ये जीवन (2)
यीशु मसीह ने ख़रीदा हमको
लहू का मोल देकर (2)
पवित्र स्थान में जायेंगे हम
यीशु के लहू के द्वारा (2)
द्वार हमारा यीशु प्यारा
वो ही है भोर का तारा (2)
नाही हम खुद के ना दुनियाँ के
हम तो है यीशु मसीह के (2)
हम विश्वासी इस जहाँ में
गवाह है उसके लहू के (2)