यीशु तेरी प्रेम कहानी
गली गली गाऊँ मैं
यीशु तेरी मीठी वाणी
घर घर सुनाऊँ मैं ….2x.

भूखों को जीवन रोटी
देने यीशु आयें तुम
प्यासों की प्यास बुझाने
जीवन जल लाये तुम ….2x.
निर्बलों के हो बलवान
यीशु नाम गाओ रे…

अंधों को आँखें देने
यीशु चले आये तुम
कोड़ियो की आहे सुनकर
प्रभु चले आये तुम ….2x.
पतितों के पालनहार
यीशु नाम प्यारा रे

टूटे दिलों को जोडे.
बंधनों को यीशु तोडे.
कैदियों को दे रिहाई
अंधेरों में ज्योति आई ….2x.
मरण को जीते आज
मरके बचायो रे

www.christsquare.com